फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आस्था के महापर्व छठ पूजन की शुरुआत बुधवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हुई। चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य देव की आराधना की। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से घरों में पूजन की तैयारी की और सूर्य को नमस्कार किया। श्रद्धालुओं ने प्रथम स्नान कर छठी मैया को निमंत्रण दिया। ब्रजघाट में गंगा घाट पर नमामि गंगे ने विशेष सफाई अभियान चलाया। वहीं तिगरी में पुलिस ने घूमकर घाटों पर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया।
विज्ञापन

संतान के सुख समृद्धि और दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाला महापर्व में गुरुवार को खरना होगा। इस दिन श्रद्धालु लौकी की खीर खाएंगी और व्रत का शुभारंभ करेंगी। छठ पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 20 नवंबर को की जाएगी। सूर्य देव की आराधना और संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए छठ पूजा की जाती है। इसकी शुरूआत दो दिन पहले चतुर्थी तिथि को नहाए-खाए से होती है। फिर पंचमी को खरना होता है। उसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है, जिसमें सूर्य देव को शाम का अर्घ्य अर्पित किया जाता है। अगले दिन सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है। इस चार दिवसीय महापर्व का बुधवार से शुभारंभ हुआ। नहाए-खाए दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की आराधना की और छठ के गीत भी गाए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठ पूजन के लिए फल और पूजन सामग्री की खरीदारी भी की।
यहां बेस्ट बोर्ड में वरिष्ठ अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस दिन व्रती महिलाएं और पुरुष कुलदेवता की आराधना के साथ छठ पूजा की शुरूआत करते हैं। ममता शाह एवं शांति देवी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान घरों में उत्सव सा माहौल होता है। घरों में साफ-सफाई की जाती है। व्रती नये वस्त्र धारण करते हैं। वहीं नमामि गंगे के पदाधिकारी संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ ब्रजघाट में विशेष सफाई अभियान चलाया। गजरौला में चौपला पर फलों की टोकरी की बिक्री की जा रही है। यहां बिहार मूल के निवासी खरीदारी कर रहे हैं। उधर, इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने तिगरी पहुंचकर घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा का जायजा लिया। बताया कि कोविड-19 के अनुपालन में घाट पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें