फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहले युवती से संबंध बनाए, फिर ब्लैकमेल कर दो लाख हड़पे

Tue, 29 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक युवती को बहल फुसलाकर युवक ने करीब डेढ़ साल तक संबंध बनाए। ब्लैकमेल कर करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए। अब और रुपये मांगने के लिए अपने जीजा से इंस्टाग्राम पर फोटो डलवाने की धमकी देने लगा। उससे मोबाइल लेकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने आरोपी व उसके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव टांडा पूठी निवासी आबेदीन से हुई थी। आरोपी ने उससे संबंध बनाए। साथ ही उसे बहलाकर थोड़े-थोड़े कर दो लाख रुपये ऐंठ लिए। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने मोहरका पट्टी निवासी जीजा रजू से उसके फोटो इंस्टाग्राम पर डलवाने की धमकी दी। युवती ने बताया कि वह बीते शुक्रवार को दोपहर दो बजे नगर में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे आरोपी युवक और उसका जीजा मिल गए। दोनों ने उससे मोबाइल ले लिया। 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर मोबाइल लेकर भाग गए। दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी आबेदीन और उसके जीजा रजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें