अमरोहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर सिपाही ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई तो सिपाही ने पंचायत के दौरान मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की शादी थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव लूट लखमिया के आनंद सिंह के साथ तय हुई थी। वह यूपी पुलिस में सिपाही है और लखनऊ के थाना गाजीपुर में तैनात है। आठ नवंबर 2024 को गोद भराई की रस्म होनी थी। वर पक्ष ने दहेज में दस लाख की मांग की। मांग पूरी न होने के चलते रिश्ता तोड़ दिया और जमकर मारपीट की।
इस संबंध में आनंद सिंह समेत अन्य के खिलाफ थाना रजबपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी को लेकर सिपाही आनंद ने 16 दिसंबर 2024 को थाना देहात क्षेत्र के गांव रामहट में हुई पंचायत में मुकदमा वापस करने का दबाव बनाया। आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
-
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।