फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीजन के पहले घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में शनिवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। सुबह करीब दस बजे तक कोहरे का असर बना रहा। हाईवे से शहर और देहात की सड़कों तक वाहनों की रफ्तार थम गई। चालकों को दिन में भी हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के साथ वातावरण में धुआं घुलने से स्मॉग का असर भी दिखाई दिया। आगे चल रहे वाहन स्पष्ट नजर नहीं आने से चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हुई। घने कोहरे से सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया। पुलिस ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।
उधर, कोहरे को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने की संभावना है। ठंड भी बढ़ेगी। उन्होंने लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें