फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन के विवाद में फायरिंग व धारदार हथियार चले

Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं/कुआखेड़ा। शनिवार की देर शाम गांव कुआखेड़ा में जमीन संबंधी विवाद में जमकर फायरिंग हुई। धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक शख्स को गोली लगने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुचाया। गांव में फायरिंग से भय का माहौल है।
विज्ञापन

कुआखेड़ा गांव में मस्जिद के निकट अब्दुल सलाम उर्फ सुखवा का परिवार रहता है। सुखवा के परिवार के ही एक सदस्य अनीस ने अपने हिस्से की भूमि का इकरारनामा निकटवर्ती गांव मिलक मोतीखेड़ा के अनिल व रितिक आदि को कर दिया था। आरोप है कि शनिवार की शाम सुखवा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य की सूचना मिलने पर अनिल व रितिक आदि मौके पर पहुंच गए। सुखवा का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और उनके मकान में आग लगा दी। विरोध करने पर उनके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में सुखवा, अख्तरी व नबाब घायल हो गए। संघर्ष की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। सुखवा का कहना है कि गोली उसके सिर को छूती निकल गई। सुखवा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही दूसरी ओर गांव में शाम ढलते ही फायरिंग होेने पर ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने फायरिंग की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ है। पीड़ितों से कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें