फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे घर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
जोया में हाईवे स्थित मकान में लगी आग। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। शॉर्ट सर्किट से जोया में हाईवे किनारे स्थित मकान में आग लग गई। आग की लपटें मकान के बाहर निकलने लगीं। आसमान को छूतीं लपटों देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही हादसे के दौरान मकान में कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर तीस लीटर मेंथा तेल सहित एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह घटना जोया में हाइवे किनारे स्थित मोहल्ला चौधरियान की है। यहां पर जाकिर अली का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा मोहमद उमर उनके साथ रहता है। जबकि मझला बेटा नदीम मकान के नीचे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता है। रविवार की शाम करीब सात बजे नदीम अपनी पत्नी और बच्चों को मोहल्ला खेड़ा स्थित ससुराल में छोड़ने के लिए गया था। लौटते समय वह पास ही मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। तभी घर में रखे फ्रिज से अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घर में दो भरे हुए गैस सिलिंडर रखे हुए थे। अगर सिलिंडर फट जाता हो बड़ी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें