फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में की रसोई में लीकेज सिलिंडर में लगी आग, तीन रसोइया झुलसीं

सार

प्राथमिक विद्यालय की रसोई में मिड-डे-मील बनाते समय लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई।बृहस्पतिवार को स्कूल की रसोई में देववती, सरिता, बबीता तीन रसोइया मिड-डे मिल के तहत खाना बना रहीं थीं।घटना के वक्त विद्यालय में 105 छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे, जो सभी स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक विद्यालय की रसोई में मिड-डे-मील बनाते समय लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन रसोइया झुलस गईं। झुलसीं रसोइयों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना रहरा थाना क्षेत्र में के प्राथमिक विद्यालय रहरा में बृहस्पतिवार को हुई। स्कूल परिसर में ही रसोई है, जिसमें बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनता है। बृहस्पतिवार को स्कूल की रसोई में देववती, सरिता, बबीता तीन रसोइया मिड-डे मिल के तहत खाना बना रहीं थीं। रसोइया सरिता का कहना है कि माचिस लगाते ही सिलिंडर में आग लग गई। आग से देववती, सरिता, बबीता रसोइया के हाथ और पैर झुलस गए। आग लगने की सूचना पर विद्यालय में उपस्थित अध्यापक मनोज गुप्ता, मोहित सिंघल एवं शिक्षामित्र राधा अग्रवाल एवं वंदना ने मौके पर पहुंच कर झुलसी रसोइयों को बचाया। विद्यालय में उपस्थित छात्रों को भी बाहर निकाला। अध्यापक मनोज गुप्ता ने बताया कि फायर सिलेंडर की मदद से सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया गया। झुलसी रसोइयों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के वक्त विद्यालय में 105 छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे, जो सभी स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल दिए गए। उन्होंने बताया कि सिलिंडर के रेग्युलेटर के पास से गैस लीक होने से आग लग गई थी, जिसे समय से काबू कर लिया गया और हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें