फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में खरीदारों की बढ़ी भीड़, जाम से पैदल निकलना मुश्किल

सार

दिवाली को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है।इसके चलते हर कोई खरीददारी के लिये बाजार की ओर निकल पड़ा है।बाजार में खरीददारी करने आने वालों के जाम का झाम देखकर होश उड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Increased crowd of buyers in the markets, it is difficult to walk through the jam - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। बृहस्पतिवार देर शाम को बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लकड़ा चौराह से रज्जाक बाजार तक भारी भीड़ देखने को मिली है। इसके अलावा कोट चौराहा लकड़ा चौराहा पर भी यही स्थिति है। इन रास्तों पर कई बार जाम के हालात देखने को मिले है।
विज्ञापन

दशहरे के बाद करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार सजने शुरू गया है। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में आने लगे हैं। बाजार में बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अभी तक जिला प्रशासन नहीं कर पाया है। शहर के चुनिंदा स्थानों पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
एक तरफ त्योहारी सीजन चल रहा है। दूसरी ओर वहीं सहालग का दौर भी शुरू होने वाला है। इसके चलते हर कोई खरीददारी के लिये बाजार की ओर निकल पड़ा है। बाजार में खरीददारी करने आने वालों के जाम का झाम देखकर होश उड़ रहे हैं। बाजार में पैदल निकलने वालों को भी जाम में फंसना पड़ा रहा है। इसका कारण केवल ई-रिक्शा, आटो और अन्य चार पहिया वाहन चालक हैं। जिन पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। आलम ये है कि बाजारों से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें