फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में लगी आग, 27 वाहन जले

विज्ञापन
थाने में लगी आग से जलकर खाक हुए वाहन व वाहनों में लगी आग - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। शुक्रवार की रात थाने के पीछे खाली मैदान में खड़े वाहनों में आग लग गई। आग में लगभग 27 वाहन जलकर पूरी तरह बेकार हो गए। आग की लपटें देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

थाने की बिल्डिंग के पीछे खाली पड़े परिसर में काफी संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े हुए हैं। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे अचानक उन वाहनों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी ने पहुंच कर लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आग में कुल 27 वाहन जल गए हैं। इनमें दो ट्रैक्टर, एक टेंपो, आठ कार व 16 बाइक हैं।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आग लगने की जांच की जा रही है। लेकिन प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलती हुई बीड़ी व सिगरेट फेंकने से आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग में जलकर नष्ट हुए वाहनों में माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें