फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मोहल्ला कांकर सराय में शनिवार रात कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख मोहल्ले के लोगों ने कारखाना मालिक और दमकलकर्मियों को इसकी जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने आगू पर काबू पाया। कारखाना मालिक ने पड़ोस के व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आदिल मंसूरी का कांकरसराय रोड पर कॉटन वेस्ट का कारखाना है। शनिवार आधी रात के बाद कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने आदिल मंसूरी को इसकी जानकारी दी। उधर, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाना मालिक आदिल मंसूरी ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने पर आग लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही आग लगने से लाखों का नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि चार महीने पूर्व भी उनके कारखाने में आग लगी थी। लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं की। आदिल मंसूरी ने नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें