फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आफिस में आग महत्वपूर्ण फाइलें राख

Wed, 17 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन
एसपी के गोपनीय कार्यालय में सोमवार देर रात आग लग गई। आग से यहां रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। लपट और धुआं उठता देख पुलिसकर्मियों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, मगर तब तक कार्यालय में रखे सभी उपकरण, कागजात और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन


रात में ही डीआईजी समेत समस्त पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। आग की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के साथ ही सबूत एकत्र किए। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आवास के निकट ही एसपी का गोपनीय कार्यालय है। जिसमें पुलिस विभाग के गोपनीय दस्तावेज, कागजात और पुराने रिकार्ड रखे हुए थे। इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर से लेकर अन्य उपकरण भी इसमें मौजूद थे। सोमवार की रात साढ़े 11 बजे डीआईजी ओंकार सिंह पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अफसरों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गोपनीय कार्यालय में आग लग गई। उधर डीआईजी ओंकार सिंह एसपी कार्यालय सभागार में पुलिस अफसरों की बैठक ले रहे थे। यहां बाहर खड़े अफसरों के हमराह पुलिसकर्मियों ने गोपनीय कार्यालय से धुआं और लपट उठती देखीं तो सन्न रह गए। शोर मचाते हुए उधर को भागे।

दमकलकर्मियों को आग की सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। गोपनीय कार्यालय में आग लगने से अफसरों में हड़कंप मच गया। डीआईजी समेत सभी पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। कार्यालय में आग लगने की जानकारी ली। सूचना पर दमकल कर्मी प्रेम सिंह, गजेंद्रपाल सिंह, नौबहार सिंह फायर टैंकों को लेकर मौकेे पर पहुंचे।

आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार्यालय में रखे सभी उपकरण, पुराने रिकार्ड, दस्तावेज और कागजात जल कर राख हो गए थे। पुलिस अफसरों के मुताबिक गोपनीय कार्यालय में आग शार्ट सर्किट से लगी थी। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके से सबूत एकत्र किए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें