फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शॉट सर्किट से घर और दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर और दुकान में आग लग गई। सूचना पर कई घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंच पाए। हालांकि, इससे पहले ही लोगों ने घरों के सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख से ज्यादा का नुकसान माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगर की अग्रवाल धर्मशाला के पीछे व्यापारी मनोज अग्रवाल का घर है। जामा मस्जिद के पास उनकी परचून की दुकान है। जबकि, घर में ही उनके बेटे मनु अग्रवाल ने भी दुकान कर रखी है। जिसमें वह टेलर्स की दुकान का सामान रखते हैं। बृहस्पतिवार सुबह मनोज अग्रवाल दुकान पर चले गए। उनका बेटा मनु दिल्ली में पत्नी की दवा लेने गया था। सुबह करीब आठ बजे घर में शॉट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर मनोज घर पहुंचे। घर में आग का विकराल रूप देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन दमकल कर्मी काफी देर तक नहीं पहुंचे। इसके बाद पड़ोसियों ने सबमर्सिबल से किसी तरह से पानी का इंतजाम करके आग पर काबू पाया। करीब ढाई घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच सकी। जिससे नाराज व्यापारियों की दमकल कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें