नगर को मोहल्ला सराय कोहना में कॉटन वेस्ट कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग चारों ओर फैल गई। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने दौड़ कर जान बचाई। आसमान छूती लपटों को देखकर आसपास के घरों में मौजूद दहशतजदा लोग भी बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कॉटन वेस्ट की मशीनें जलकर खाक हो गईं। जबकि कारखाने की दीवारों में दरार पड़ गई। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
मोहल्ला बटवाल में अलाउद्दीन का परिवार रहता है। उनके बेटे से सिराज आलम को कॉटन बेस्ट कारोबारी है। उनका कारखाना मोहल्ला सराय कोहना में किसान पेट्रोल पंप के सामने है। रोज की तरह मंगलवार को भी मजदूर कारखाने में काम कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने कच्चे और पक्के माल को चपेट में ले लिया।
इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मजदूरों ने कारखाने से बाहर भाग कर जान बचाई। उन्होंने मामले की जानकारी मालिक सिराज आलम को दी। थोड़ी देर में मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को डांट फटकार कर दूर हटाया। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
नीय लोगों ने भी सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने में मदद की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि कारखाने में रखा सामान जल गया है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं है। कारखाने में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। कारखाना मानकों के अनुरूप चल रहा था या नहीं, आग बुझाने के यंत्र लगे हुए थे या नहीं। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर कारखाने में नियमों का पालन नहीं किया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।