फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: आईएफटीएम की बस रोककर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट, बाइक सवार युवकों ने की तोड़फोड़

Tue, 23 May 2023 12:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोई गांव के पास पहुंचीं तभी पीछे से बाइकों पर सवार होकर आए 15 से 20 युवकों ने बसों को रोक लिया। इसके बाद बसों में घुस कर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार युवकों ने आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की दो बसों को रोककर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट की। बसों में तोड़फोड़ की गई। घटना में कई छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर अमरोहा की तरफ भाग निकले। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने जोया पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को समझा कर शांत किया। इसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के छात्र-छात्राएं बस में सवार होकर कॉलेज के लिए चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा के गांव लोदीपुर स्थित आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की दो बस अमरोहा और नौगावां सादात क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लेकर कॉलेज जा रही थीं। जब दोनों बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोई गांव के पास पहुंचीं तभी पीछे से बाइकों पर सवार होकर आए 15 से 20 युवकों ने बसों को रोक लिया। इसके बाद बसों में घुस कर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हमला होते ही बस में सवार छात्र-छात्राएं दहशत में आ गए। आरोपी युवकों ने बस में भी तोड़फोड़ की। 

उसी दौरान पीछे से यूनिवर्सिटी की अन्य बस भी आ गईं। जिन्हें देख कर बाइक सवार हमलावर अमरोहा की तरफ भाग निकले। घटना से अमरोहा जोया मार्ग पर जाम लग गया। घटना कई छात्र छात्राए चोटिल हुए हैं। बाद में सुस्साए छात्र-छात्राएं जोया पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझा कर शांत कराया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ के मुताबिक दो छात्राओं में सीट पर बैठने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें