फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 02 Nov 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कॉटन वेस्ट कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारोबारी ने लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के कांकर सराय रोड की है। यहां पर गुलजार अहमद का कॉटन वेस्ट कारखाना है। बृहस्पतिवार की रात दीपावली के चलते कारखाना बंद था। इस दौरान कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे कारखाना में फैल गई। आग की लपटें उठता देखकर लोग मौके पर पहुंचे और उस पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे कारखाना मालिक मामले की जानकारी दमकल को दी। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की। एक घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कारखाना मालिक गुलजार अहमद ने रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को एक संदिग्ध युवक की वीडियो भी सौंपी है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें