फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोबिल ऑयल के गोदाम में आग

Sat, 20 Sep 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर के अवंतिका पार्क के पास स्थित मोबिल ऑयल के गोदाम में बृहस्पतिवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने बड़ा नुकसान बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बस्ती निवासी सोनू चौधरी का अवंतिका पार्क के पास मोबिल ऑयल का गोदाम है। वह यहीं से जिले में आपूर्ति करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात आठ बजे गोदाम बंद कर घर चले गए थे। रात दो बजे गोदाम में लपट उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने देखा कि गोदाम में भीषण आग लग रही है। उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी।
सीएफओ अनिल कुमार सिंह, एफएसओ कमलेश कुमार मिश्र, एसआई रतन सिंह और अन्य स्टाफ को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। चूंकि आग मोबिल ऑयल में लग रही थी, इसलिए पानी के साथ ही फोम का भी इस्तेमाल किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें