फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, छात्राओं में मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फूलपुर बीझलपुर में मंगलवार सुबह सिलिंडर के पाइप से गैस रिसाव हुआ और रसोई में आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं देखकर छात्राओं में चीख पुकार मच गई। शिक्षिकाओं ने तत्काल सभी छात्राओं को बाहर निकालकर पास के शिव मंदिर में पहुंचाया। हादसे में रसोइया गीता के हाथ झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। समय रहते छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। विद्यालय की रसोई में गीता, जगवती और शीतल खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर बदला जा रहा था। बताया गया कि सिलिंडर का पाइप फटने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और रसोईघर में तेज लपटें उठने लगीं। अचानक लगी आग से वहां मौजूद रसोइयों में भी अफरा-तफरी मच गई। गीता आग की चपेट में आने से झुलस गईं, जबकि जगवती और शीतल बाल-बाल बच गईं।
रसोईघर में आग की सूचना फैलते ही विद्यालय का माहौल दहशत में बदल गया। शिक्षिकाओं ने बिना देर किए छात्राओं को विद्यालय परिसर से बाहर निकाला। सभी छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पास के शिव मंदिर में बैठाया गया। इस दौरान छात्राएं सहमी हुई नजर आईं। विद्यालय स्टाफ ने अधिकारियों और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रसोईघर में लगी आग पर काबू पाया। आग से रसोई में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। विद्यालय की वार्डन साक्षी त्यागी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
सूचना पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें