फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अतरासी स्थित किसान भवन में किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जय सुखलाल सिंह ने कहा कि टिकैत ने ईमानदारी से किसानों की लड़ाई लड़ी और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने भी उनके योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह और चौधरी करतार सिंह की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी सुखबीर सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, चौधरी राजकुमार सिंह, हुकम सिंह और इंदल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें