फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक को गोली मारी, हालत गंभीर 

Fri, 05 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र में बुधवार आधी रात के बाद घर में घुसे कुछ लोगों ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन कर मोहल्ले के लोग दौड़े। तो वह लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, मगर हाथ नहीं लगे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ गांव निवासी अशोक सैनी मूलरूप से बदावाला मोहल्ले का रहने वाला है। पारिवारिक दिक्कतों के चलते ही उसने दो साल पूर्व बंबूगढ़ में मकान बनाया था। वेल्डिंग का काम करता है। घर खुला हुआ है। बुधवार की रात वह घर में सो रहा था। किसी समय कुछ लोग घर में दाखिल हो गए।

मोहल्ले के लोगों के अनुसार घर में आते ही उन्होंने युवक को गोली मार दी। पड़ोस में दूसरी खाट पर सो रही पत्नी के शोर मचाने व गोली की आवाज सुन पड़ोस के लोग दौड़ कर आए। ग्रामीणों के आने पर वह लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उनकी संख्या चार बताई जा रही है।
विज्ञापन


तमंचों के अलावा बदमाशों पर धारदार हथियार भी थे। मोहल्ले के कुछ लोगों का यही भी कहना था कि बदमाश सोने के कुंडल और रुपये भी ले गए हैं हालांकि थाना पुलिस इससे इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार के अनुसार युवक को गोली मारी गई है। मुरादाबाद में उसे भर्ती करा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने घर में चोरी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें