फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करने वाले सात तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की तहत एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करने वाले सात तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की तहत एफआईआर
विज्ञापन

- गिरोह बनाकर करते हैं गोकशी, अपनी और गैर की दुकानों पर बेचते हैं मांस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। गिरोह बनाकर गोकशी करने वाले सात तस्करों पर सैदनगली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह लोग गोमांस को अपनी और अन्य दुकानों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। गिरोह के सदस्यों पर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने का भी मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन

सैदनगली एसओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव कनैटा निवासी आसिफ ने गिरोह बना रखा है। जिसमें यूसुफ, साकिब, मुनब्बर निवासी कनैटा, अनीस निवासी जीहल और जुनैद निवासी मोहल्ला मनिहारान हसनपुर नगर सदस्य हैं। सभी मिलकर गोकशी करते हैं। इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रहती है। लोगों में आरोपियों की दहशत है। यह आरोपी सरेआम पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग तक कर चुके हैं। एसओ के मुताबिक जघन्य अपराध कर चल-अचल संपत्ति की आने वाले दिनों में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें