फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नर्सों के सरकारी आवासों से चोरी के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल के तीन सरकारी आवासों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय तीनों आवासों में रहने वाली नर्सें करवा चौथ पर घर गए हुए थे।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के बहांपुर गांव निवासी दिनेश कुमार जिला अस्पताल परिसर के कमरा नंबर आठ में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अक्तूबर को उनकी नर्स पत्नी संगीता और पड़ोस में रहने वाली ममता व रितु अपने-अपने सरकारी आवासों पर ताला लगाकर त्योहार मनाने घर चली गई थीं। इसी दौरान चोरों ने तीनों आवासों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें