फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सास की मौत के मामले में पुत्रवधू व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। गांव ढयोटी में आपसी विवाद में पुत्रवधू द्वारा सास की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने ससुर की तहरीर पर पुत्रवधू व दो अन्य के खिलाफ हत्या और उसे उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ढयोटी गांव निवासी प्रेम सिंह पत्नी मायादेवी, पुत्र सोनू और पुत्रवधू ज्योति के साथ रहते हैं। प्रेम सिंह और सोनू मजदूरी करते हैं। सोनू का पांच साल पहले ज्योति से विवाह हुआ था। ज्योति का सास मायादेवी से अक्सर विवाद होता था। 14 अगस्त को प्रेम सिंह और सोनू मजदूरी पर गए थे। घर पर ज्योति और मायादेवी थीं। किसी बात पर विवाद होने पर आरोप है कि ज्योति ने मायादेवी की पिटाई कर दी। इससे उनके अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आईं और तबीयत बिगड़ गई।
मजदूरी से लौटने पर मायादेवी ने पति और पुत्र को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए बाहर ले गए, जहां शनिवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि प्रेम सिंह की तहरीर पर पुत्रवधू ज्योति और उसके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें