फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण में एक ही परिवार के सात लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रेम-प्रसंग के चलते गैर बिरादरी का युवक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर ले गया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजन घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। लिहाजा देहात थाना पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि नौ सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के फौंदापुर गांव निवासी कुछ लोगों ने छात्र को अगवा कर लिया। घटना से छात्रा के परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। लिहाजा परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और छात्रा को लौटाने की मांग की, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। उन्होंने छात्रा को भी वापस करने से इनकार कर दिया। मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजीत, उसके पिता टोनी, पत्नी सुनीता, बेटी रिंकी, ज्योति, पिंकी और बॉबी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि टीम लगाई गई है, जल्द की छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें