फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में पति-पत्नी और बेटा समय चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो बीघा भूमि का बैनामा कराते समय खरीदारों ने धोखे से दो जगह हस्ताक्षर और करा लिए। अब वह किसान की पैत्रक भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने दंपती और बेटे समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर समसपुर गांव का है। यहां पर हेमंत कुमार शर्मा का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि उन्होंने अपनी सवा दो बीघा भूमि 24 मार्च 2020 को जाहिद अली की पत्नी अफसरी को बेची थी। खरीदारों को भूमि पर कब्जा भी दे दिया था, लेकिन आरोपियों ने रजिस्ट्री करते समय धोखा देकर अन्य दो जगह हस्ताक्षर करवा लिए थे। अब आरोपी हेमंत कुमार शर्मा की पैत्रक भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करना चाहते हैं। आरोपी मारपीट और झगड़ा करने को उतारू हैं। किसान ने आरोपियों से अपने परिवार की जान और माल का खतरा बताया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि किसान की तहरीर पर जाहिद उसके भाई जुम्मा बेटे आबिद और पत्नी अफसरी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें