फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में बिजली चेकिंग टीम पर एफआईआर

सार

बिजली चेकिंग के लिए गई टीम पर महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण ली। आरोप है कि इस दौरान चेकिंग टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा था और टीम लौट गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर एक्सईएन, जेई, टीजी-2 व पांच-छह अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में बिजली चेकिंग टीम पर एफआईआर
विज्ञापन

चेकिंग को गई टीम पर महिलाओं ने लगाया छेड़खानी, मारपीट का आरोप
अमरोहा। बिजली चेकिंग के लिए गई टीम पर महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण ली। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने एक्सईएन, जेई व टीजी-2 व छह अज्ञात लागों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। 30 अगस्त को बिजली विभाग के एक्सईएन विश्वास कुमार, जेई पवन वर्मा, टीजी-2 प्रवीण कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। टीम ने एक घर में कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा और गृहस्वामी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि इस दौरान चेकिंग टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा था और टीम लौट गई थी। मकान मालिक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली और कहा कि विभागीय अधिकारी टीम को लेकर उनके घर में बगैर अनुमति के अचानक घुस आए थे। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की थी। एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी। न्यायालय ने पीड़िता के शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को एक्सईएन समेत चेकिंग टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर एक्सईएन, जेई, टीजी-2 व पांच-छह अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के एक्सईएन विश्वास कुमार ने कहा कि टीम ने महिला के घर में बिजली चोरी पकड़ी थी। वहां कटिया डालकर चोरी की जा रही थी। टीम के साथ महिलाओं व पुरुषों ने अभद्रता की थी। बिजली थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप गलत है। कार्रवाई से खिन्न होकर मुकदमे से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें