फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयान हत्याकांड : पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली

सार

अयान हत्याकांड : पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली नौगांवा सादात (अमरोहा)।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कर्बला में ठहरे मासूम अयान की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है।सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयान हत्याकांड : पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली
विज्ञापन

नौगांवा सादात (अमरोहा)। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कर्बला में ठहरे मासूम अयान की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को कस्बा स्थित कर्बला परिसर से दो साल के मासूम मोहम्मद अयान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसकी मां मलका खातून अपने साथ लेकर सो रही थी। शनिवार सुबह मासूम का शव कर्बला परिसर से लगभग तीन सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मासूम के परिजनों व कर्बला में ठहरने वाले लोगों से पूछताछ की, मगर हत्या का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। लिहाजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। शनिवार देर शाम डॉ. शाहनवाज ताहिर, डॉ. मुमताज अंसारी, डॉ. प्रतीक सिंह के पैनल ने अयान के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शनिवार देर रात शव को पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है, वहीं हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। रविवार को फिर से पुलिस ने परिजनों के साथ ही कर्बला परिसर में ठहरने वाले कई लोगों से पूछताछ की है, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लोगों से पूछताछ जारी है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें