फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने फोन पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर में रहने वाले तहसील ने अपनी बेटी सलमा बेगम की शादी गांव टिकिया के रहने वाले अब्दुल कादिर के साथ की थी। विवाहिता के पास एक बेटा भी है। सलमा बेगम ने दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक ससुराल वाले उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। दहेज में चार पहिया वाहन और 15 लाख रुपये की मांग की जाती है। 13 जनवरी को ससुराल वालों ने सलमा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने मारपीट की बात अपने पति को बताई तो उसने फोन पर ही तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पति अब्दुल कादिर, ससुर सुबाबुल हसन, सास अकबरी, ननद उम्मेहानी, और जुनैद पाश व अफरोज आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें