फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में बिजली विभाग की टीम से मारपीट करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बकाया नहीं देने पर डिस्कनेक्शन को घूम रही जेई साहब सिंह के नेतृत्व वाली टीम में शामिल बिजलीकर्मियों के संग मारपीट और गालीगलौज कर धमकी देने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अभियंता हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को टीम में शामिल कर्मियों से मारपीट और गालीगलौज करने वाले सतेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला अतरपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बता दें कि मंगलवार की अपराह्न अवर अभियंता साहब सिंह अपनी टीम में शामिल टीजीटू प्रदीप कुमार,मनोहर कुमार, संविदा कर्मी मदन सिंह, लोकेश, अर्जुन सिंह के साथ बिजली का बिल जमा नहीं करने पर डिस्कनेक्शन की कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के निकट घूम रहे थे। आरोप है कि वहां आए सतेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला अतरपुरा ने टीम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। लाइनमैन लोकेश कुमार के साथ हाथापाई भी की। इतना ही नहीं टीम से सरकारी दस्तावेज छीनकर फेंक दिए और जान से मारने की धमकी दी। बिजली विभाग के अफसरों के मुताबिक 14 मार्च को लगभग 35 हजार रुपये का बिल जमा नहीं करने पर टीम ने सतेंद्र कुमार का कनेक्शन काट दिया था। इसी से वह बौखलाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें