फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढ़ाखेड़ा बवाल में 33 के खिलाफ पुलिस से अभद्रता, पथराव की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। मूंढ़ाखेड़ा गांव में सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर धार्मिक स्थल के निर्माण को रोकने गई पुलिस पर पथराव और धक्कामुक्की करने के मामले में 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में संप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मूंढ़ाखेड़ा में पिछले दस सालों से धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हैं। मंगलवार को एक समुदाय ने बगैर अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करा दिया। दूसरे समुदाय ने इसका विरोध किया तो बवाल खड़ा हो गया। दोनों समुदायों के बीच तनाव स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसआई सुनील कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल विलेश कुमार, कांस्टेबल हरिओम और आफताब अहमद मौके पर पहुंच गए थे। निर्माण रोकने के लिए कहा तो करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की की। सरकारी काम में बाधा डालते हुए रास्ता रोक लिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अचानक पुुलिस पर पथराव कर दिया। माहौल बिगड़ता देखकर एडीएम विनय कुमार, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ धनौरा सतेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचा और बिगड़ते हालातों को संभाला था। फिलहाल गांव में संप्रदायिक तनाव बना हुआ है। वहीं एसआई सुनील कुमार मिश्रा की तहरीर पर लियाकत, शराफत, साजिद अहमद, नईम, इकबाल हुसैन, शहनाज उर्फ शाहबुद्दीन, शाहरुख, साकिर को नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बगैर अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कराने, पथराव करना, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नामजद शाजिद अहमद और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें