फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया में धांधली से फिर नाम कराई बेची गई भूमि, 4 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र में 19 वर्ष पहले बेची जा चुकी भूमि को चकबंदी प्रक्रिया में फिर से अपने नाम करा लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत करने पर मारपीट भी की गई। अदालत के आदेश पर कोतवाली में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी कैलाशो पत्नी रामप्रकाश का कहना है कि वर्ष 2001 में गांव के ही नत्थू सिंह भूमि खरीदी थी। बैनामा करा लिया गया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं करा पाई थी। उसी समय गांव में चकबंदी प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। भूमि का बैनामा कराने के कुछ समय बाद ही नत्थू सिंह की मौत हो गई थी। आरोप है कि नत्थू सिंह के बेटे ने चकबंदी प्रक्रिया में धांधली कराकर बेची गई भूमि को फिर से अपने नाम करा लिया। कहा कि जनवरी 2020 को जब चकबंदी कार्यालय पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली गलोज व मारपीट भी की। शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल नीरज कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर परम सिंह व उसके बेटे प्यारेलाल, जितेंद्र, कृष्ण कुमार निवा गांव सुल्तानठेर थाना गजरौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें