फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चंदौसी की बावड़ी को मस्जिद बताकर अफवाह फैलाने पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी में मिली प्राचीन बावड़ी को सोशल मीडिया पर मस्जिद बताकर अफवाह फैलाई गई। इसकी जानकारी साइबर क्राइम थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार को हुई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दरोगा ने दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह 11.30 बजे करीब यूट्यूब पर एक शॉर्ट वीडियो दिखाई दिया। जिसमें कहा गया है कि प्राचीन बावड़ी की खोदाई करने पर मस्जिद मिली है। और संभल में जगह-जगह खोदाई चल रही है। दरोगा का कहना है कि यह पूरी तरह अफवाह है। चंदौसी में जहां खोदाई कराई गई है वह प्राचीन बावड़ी ही है। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं दूसरी ओर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी कराई जा रही है। जो भी इस तरह की अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अपील करते हुए कहा है कि किसी भी भ्रामक वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। यदि किसी गलत वीडियो या पोस्ट को कोई शेयर करता है तो वह भी कार्रवाई की जद में आएगा। इसलिए अफवाह से बचें और इस तरह की वीडियो और पोस्ट से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें