फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्जीवाड़े के आरोप में निजी स्कूल के संचालक समेत दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। कूट रचित दस्तावेज बनाकर उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर लाभ लेने के मामले में न्यायालय के आदेश पर निजी स्कूल के संचालक समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रियलोक कालोनी निवासी डाॅ.राजकिशोर त्रिपाठी ने न्याायालय में बताया कि वह सोशल वेलफेयर एवं एजुकेशनल ट्रस्ट का वर्तमान में अध्यक्ष है। ट्रस्ट का कार्यालय ग्राम राजपुर थाना सैदनगली में है। ट्रस्ट के सचिव राजीव कुमार व कोषाध्यक्ष चंचल निवासी ग्राम नूरपुर खुर्द हाल निवासी ग्राम राजपुर थाना सैदनगली है। ट्रस्ट की संपत्ति ग्राम राजपुर में स्थित है। ट्रस्ट द्वारा एक विद्यालय दून ग्लोबल एकेडमी के नाम से संचालित है। वह भूमि कृषक भूमि है। जिसका दाखिला प्रपत्रों में कृषक भूमि के रूप में था, लेकिन ट्रस्ट के सचिव व कोषाध्यक्ष ने एसडीएम हसनपुर के समक्ष डा. राजकिशोर त्रिपाठी के नाम से एक झूठा आवेदन दाखिल करा दिया। उस पर फर्जी हस्ताक्षर बना दिए। भूमि को अकृषक भूमि घोषित कराने के फर्जी आवेदन पर फर्जी कूटरचित हस्ताक्षर बना दिए। जिसकी सहायता से उपरोक्त लोगों ने आपस में षडयंत्र करके अनुचित लाभ लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर डाॅ.राजकिशोर त्रिपाठी ने इसके बारे में राजीव कुमार व चंचल से बात की। तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर राजीव कुमार व चंचल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें