फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। धनौरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार कमल कुमार (38) की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी किशन व राहुल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।
विज्ञापन

अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी कमल कुमार शादी-ब्याह में खाना बनाने का काम करते थे। मंगलवार रात उन्होंने शकरथली गांव में काम किया। जहां से रात करीब 12.30 बजे घर लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार थे। कमल के साथ लोहिया नगर का किशन और जलाल नगर का राहुल भी थे। जैसे ही उनकी स्कूटी धनौरा मार्ग पर आई। पुलिस का कहना है कि इस दौरान अज्ञात वाहन आ गया। जिसने तीनों की स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां पर कमल कुमार को मृत घोषित कर दिया। राहुल व किशन की हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर दिए गए। दोनों को चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें