फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट में सगे भाइयों समेत सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में खेत से लौटते समय महिला से छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोली में सात नवंबर 2020 की है। गांव में किसान का परिवार रहता है। घटना वाले दिन किसान की पत्नी खेत से वापस घर लौट रही थी। तभी शराब के नशे में धुत गांव के दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके थोड़ी देर बाद ही आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। लेकिन पुलिस ने उल्टा महिला के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ पहले से ही छेड़खानी का एक मुकदमा न्यायालय में भी विचाराधीन चल रहा है। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। महिला थाने की इंस्पेक्टर पूनम आनंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धर्मेंद्र, रंजीत, भूरा, वीरेंद्र, शीशराम, बिट्टू और रवि के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें