फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ काटने, कारखाने में तोड़फोड़ करने सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी कुछ लोगों ने कारोबारी की जमीन में खड़े हर-भाड़े पेड़ों का कटान कर दिया। भराव डलवा कर अवैध रूप से निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला बगला में कारोबारी शाहिद अली का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि अमरोहा नगर के आजाद रोड पर उनका 180 वर्ग मीटर जमीन है, जिस पर वह काबिज है। इस संबंध में एक मुकदमा इलाहाबाद की डेबिट रिकवरी ट्रिब्यूनल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि स्टे के बाद भी 27 जुलाई 2022 को जमीन में खड़े हरे भरे पेड़ों का कटान कर दिया और भराव डलवा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान शाहिद अली ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को फिर आरोपियों में जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मोहल्ला दानिशमंदान के रहने वाले असद अली, अनवर अली, इरशाद, अजहर, अब्दुल वारिस, शाहनवाज और मोहम्मद आमिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें