फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घड़ी के विवाद में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने में 16 पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घड़ी वापस करने विवाद में दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर करीब 50 हजार का सामान तोड़ने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मोहल्ला चिल्ला निवासी कारोबारी समीर खान 20 मार्च को ईद की चांद रात अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी मोहल्ला बेरियान निवासी वसीम उनकी दुकान से एक घड़ी खरीदकर ले गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और घड़ी टूटी होने की बात कहकर पैसे वापस मांगने लगा। इस पर समीर ने बताया कि घड़ी सही हालत में दी गई थी, जिससे वसीम नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि कुछ समय बाद वसीम अपने साथ मोहल्ला गुजरी के रहने वाले लादेन, कैफ, मोहल्ला मछरटटा निवासी जावेद, दानिश, निजाम और 8-10 अज्ञात लोगों को लेकर दुकान पर पहुंच गया। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे और आते ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में रखे सामान को भी तोड़ दिया, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद उनकी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में व्यापारियों ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें