मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल में सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली को 91 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। आब फारूख यूथ क्लब और सहगल क्लब के बीच फाइनल खेला जाएगा।
नगर कि मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित मास्टर भूरे खान एवं आरिफ फारूख मेमोरियल आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल खेला गया। जिसमें सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली और गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेकर सहगल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर्स मे 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए।
सहगल क्लब की तरफ से दीपक खत्री ने 130 और सुल्तान अंसारी ने 44 रन बनाए। गोल्डन हॉक क्लब की तरफ से पांडेय राज ने 3, तीरथ ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य को पीछा करने मैदान में उतरी गोल्डन हॉक क्लब ने 19.3 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। गोल्डन हॉक क्लब की तरफ से अंकित ने 36, मोनू शुक्ला 33 रन बनाए। सहगल क्लब की ओर से विशाल चौधरी ने 4, दीपक पूनिया ने 3 विकेट लिए। इस तरह से यह मैच सहगल क्लब ने 91 रन से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए दीपक खत्री को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच फारूक यूथ क्रिकेट क्लब और सहगल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। मैच में एंपायरिंग जमाल पाशा, सतेंद्र सिंह ने की। जबकि कमेंट्री शमशाद अली ने की और स्कॉरिंग खिजर, सतीश ने की। इस दौरान हाजी नासिर फारूक, रिजवान पाशा, इमरान पाशा, परवेज पाशा, चमन सिंह, आसिफ खान, मनोज गिल, इमदाद अली खान, रहीस अहमद, शेरू परवेज, चेतन सोनी, अजीम अहमद एडवोकेट, शानदार हुसैन आदि मौजूद रहे।