फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए छात्र छात्राओं को दोबारा मौका, 10 तक भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अवधि बढ़ा दी गई है। दरअसल पोस्ट मैट्रिक कोर्सेज में देर से दाखिला हुआ है। इसके चलते छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। लेकिन अब हजारों छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकते हैं। अब छात्र-छात्राएं 10 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा 14 जनवरी तक शैक्षिक संस्थान में फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करना है। इसके अलावा कॉलेज प्रबंधन को 15 जनवरी तक अग्रसारित भी करना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 22,697 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरे हैं। यह संख्या बहुत कम बताई जा रही है। जिसमें प्री मैट्रिक के 6,843 और पोस्ट मैट्रिक के 15,854 फॉर्म शामिल है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर छात्रवृत्ति के लिए दोबारा मौका दिया गया हैै। इसके तहत छात्र-छात्राएं 10 जनवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक के छात्र-छात्राएं जो स्कॉलरशिप के फॉर्म नहीं भर सके हैं वह लोग ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं 14 जनवरी तक हार्ड कॉपी को कॉलेज में जमा करना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें