फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदनगली से गन्ने लदा ट्रिपलर चोरी, अमरोहा और डिडौली में मिले पार्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सैदनलगी से सवा तीन महीने पहले चोरी हुआ गन्ना भरा ट्रिपलर के पार्ट्स अमरोहा और डिडौली से मिले हैं। आरोपियों ने गन्ना बेच लिया है। ट्रिपलर के पार्ट्स की बरामदगी मालिक की सूझबूझ के चलते हुई। पुलिस चोरों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव बेगपुर मूढ़ा में किसान हेमराज सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे शुभम 30 दिसंबर को खेत से ट्रिपलर में गन्ना लादकर लाए थे। रात में उन्होंने ट्रिपलर गांव के पास खेत में खड़ा कर दिया। किसी समय चोरों ने ट्रिपलर को चोरी कर लिया। किसान ने ट्रिपलर को काफी तलाश किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित किसान खुद ही ट्रिपलर की सुरागकशी में लग गया। दो दिन बाद ट्रिपलर डिडौली के हुसैनपुर में एक व्यक्ति के पास बताया गया। इससे बाद ट्रिपलर चोरी की परत खुलती गईं। ट्रिपलर के पार्ट्स अमरोहा के एक कबाड़ी और डिडौली क्षेत्र से बताए जा रहे हैं। किसान के मुताबिक सैदनगली के एक दरोगा कबाड़ी के पास पूछताछ करने गए थे। कबाड़ी ने ट्रिपलर बेचने वाले आरोपी का नाम भी बताया है लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ट्रिपलर के पार्ट्स को घर लेकर जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में पत्र देकर ट्रिपलर बरामद कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें