फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, किसान की मौत

Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। अगरौला कलां गांव में मंगलवार की दोपहर नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल मकसूद (55) की मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अगरौला कलां निवासी मकसूद के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। गांव में ग्राम पंचायत की ओर से सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को पड़ोस में रहने नाजिम, चांद और नासिर ने नाली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए मकसूद के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता तहसीन व अन्य परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और पड़ोसियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मृतक के पिता तहसीन की तहरीर पर नाजिम, चांद और नासिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें