फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिडौली कोतवाली में काउंसलिंग के दौरान दो पक्षों में मारपीट

Fri, 13 Mar 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली परिसर में काउंसलिंग के दौरान दो पक्षों मारपीट हो गई। पुलिस ने विवाद शांत कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रायपुर खुर्द निवासी शाहनवाज ने बताया कि वह अपनी साली के मामले में काउंसलिंग के लिए बृहस्पतिवार को थाना डिडौली पहुंचे थे। उनके साथ साला वसीम अहमद, साली उजमा और पत्नी खुशनुमा भी मौजूद थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के नीलीखेड़ी निवासी रियाज और उसके पिता दिलशाद अली भी कोतवाली में थे। दोपहर करीब तीन बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दिलशाद ने अपने बेटे रियाज के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान रियाज ने पास में पड़ी ईंट उठाकर शाहनवाज के चेहरे पर मार दी। जबकि, दिलशाद ने उन्हें दांतों से काट लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे शाहनवाज, वसीम, खुशनुमा और उजमा को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में दिलशाद और रियाज के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें