फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मौत का कुआं और हिंडोले के कर्मचारियों में मारपीट

Sat, 16 Nov 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में मौत का कुआं और हिंडोले वाले कर्मचारियों में कहासुनी के बाद मारपीट होने पर हिंडोला बंद कर दिया गया। पुलिस ने समझा कर हिंडोला शुरू कराया।
मेला परिसर में मनोरंजन क्षेत्र में मौत का कुआं व हिंडोला लगा है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे मौत के कुआं में श्रद्धालु करतब देख रहे थे। उधर, कुछ श्रद्धालु हिंडोले पर झूल रहे थे। मौत का कुआं व हिंडाेले एक दूसरे के बराबर में लगे हैं। इसलिए एक दूसरे के किसी एक-दो परिचित को बिना टिकट मनोरंजन करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 11 बजे झूले वाले ने मौत के कुआं वाले कर्मचारियों से एक शख्स को स्टाफ बताते हुए करतब देखने का इंतजाम करने को कहा। मगर उसने इनकार कर दिया। जिस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चल गए। विवाद के कारण करीब एक घंटे तक झूला बंद रहे। इस मारपीट में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी कामेंद्र व भारती घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा। समझा कर हिंडोला शुरु कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें