फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आई फ्लू के साथ जकड़ रहा बुखार और डायरिया, वार्ड फुल

Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी और उमस के बीच आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में आई फ्लू के साथ साथ बुखार, उल्टी दस्त के मरीजों की भी भरमार है। गंभीर मरीजों को जहां भर्ती किया जा रहा है, वहीं साधारण मरीजों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को वार्ड में 32 मरीज भर्ती पाए गए। इनमें 17 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

बरसात के बाद गर्मी ओर उमस ने बीमारियों में इजाफा कर दिया है। जिला अस्पताल समेत जनपद के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मरीजों की भरमार है। निजि अस्पतालों में भी बेतहाशा मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कुल 1205 लोगों ने ओपीडी का पर्चा बनवाया। जिनमें 250 से अधिक मरीज आई फ्लू से संक्रमित पहुंचे। इसके अलावा बुखार, उल्टी, दस्त और त्चचा संबंधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों की भी भरमार रही। गंभीर रूप से परेशान मरीजों को भर्ती कर लिया जाता है, जबकि साधारण मरीजो को दवाई देकर भेजा रहा है। वहीं आई फ्लू के संक्रमण के चलते बाजारों में मेडिकल स्टाेरों पर दवाइयों का टोटा होना शुरू हो गया है। आंखों से संबंधित उपचार की दवाईयां बामुश्किल मिल पा रही हैं। जिला अस्पताल ही नही, जिले भर के सरकारी अस्पतालों में आई फ्लू के संक्रमित मरीज पहुंच रहे हैं। मंडी धनौरा, हसनपुर, गजरौला स्थित अस्पतालों में भी आई फ्लू के मरीजों की भीड़ लगी रही।


बच्चें में बढ़ रहीं ये बीमारी
बच्चों में आई फ्लू में जुकाम, सिर दर्द, के साथ तेज बुखार और उल्टी होने की शिकायत भी देखने को मिल रही है। जिला अस्प्ताल में आने वाले आई फ्लू से पीड़ित बच्चों में से 40 फीसदी बच्चे ऐसे हैं जिनमें जुकाम, सिर दर्द, तेज बुखार और उल्टी होने की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आई फ्लू में आमतौर बच्चों में आंख लाल होने के साथ कीचड़ व पानी आने की शिकायत रहती है। धूप में आंख बंद करने में दिक्कत होती है और खुजली होती है। इस बार बच्चों में आई फ्लू में जुकाम, सिर दर्द के साथ तेज बुखार और उल्टी होने की शिकायत भी देखने को मिल रही है। ये सब मौसम का असर है। उल्टी और सिर दर्द से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे कुछ बच्चों को भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें