फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम में बदलाव से वायरल फीवर और खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने मरीजों को देखने का काम शुरू किया तो उनके कक्षों के बाहर मरीज लाइन में लगे नजर आए।
पंजीकरण कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष पर भी मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं। ओपीडी में 1100 मरीज देखे गए। इनमें करीब 200 मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित मिले। डॉ. गौरव ने बताया कि इस समय बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें