फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार : जिला अस्पताल में 22 मरीज भर्ती, अब तक तीन की हो चुकी है मौत

Tue, 30 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू, मलेरिया और बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुखार से पीड़ित 22 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं, वायरल से पीड़ितों की निजी और सरकारी अस्पताल में भरमार है। वायरल बेकाबू होता जा रहा है जिसके चलते इस सीजन बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1460 मरीज पहुंचे। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीजों को देखा गया। अधिकांश मरीज डायरिया, टाइफाइड और वायरल के रहे जिसमें टाइफाइड और वायरल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में इन्हीं रोगियों की भरमार है।
आलम यह है कि सरकारी अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। चिकित्सक गंभीर रोगी को अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में अधिकांश डायरिया रोग से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। निजी नर्सिंग होम भी बुखार व डायरिया पीड़ितों से अटे पड़े हैं। चिकित्सक गर्मी में खान-पान को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। लेकिन, शहर की नियमित साफ सफाई नहीं होना भी डायरिया रोग का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें