रहरा। खेत की जुताई के दौरान पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठा कक्षा तीन का छात्र नीचे गिर गया। इस बीच छात्र ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
गांव भोगपुरा में किसान होराम सिंह का परिवार रहता है। होराम सिंह सोमवार शाम को खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। उन्होंने ट्रैक्टर पर बराबर वाली सीट पर बेटा प्रेमशंकर (8) बैठा रखा था। इस बीच अचानक झटका लगने के कारण छात्र नीचे गिर गया। इससे पहले की होराम कुछ समझ पाते और ट्रैक्टर को रोक पाते। प््रेमशंकर ट्रैक्टर के बीच लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत होने से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है।
प्रेमशंकर कक्षा तीन का छात्र था। वह दो भाई दो बहनों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।