फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के मंडी धनौरा में नदी में डूबकर छात्रा की मौत

Sat, 11 Aug 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मंडी धनौरा (अमरोहा)
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद घर में गमजदा बैठे परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की पूजा के लिए नदी किनारे केले के पेड़ से केले का पत्ता तोड़ने गई कक्षा सात की छात्रा की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से ही कुछ दूर पर मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जैथल निवासी राजवीर की 14 वर्षीय पुत्री काजल गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार शाम सात वह बृहस्पतिवार पूजा के लिए नदी किनारे केले के पेड़ से पत्ता तोड़ने गई थी। यह नदी गांव के ही बराबर से बहती है और उसके किनारे केले के पेड़ हैं। केले का पत्ता तोड़ते समय अचानक काजल का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। अंधेरे की वजह से उसकी तलाश बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश की गई। उसका शव कुछ ही दूरी पर नदी किनारे मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें