खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गजरौला क्षेत्र में मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी करते हुए दूध, मावा, मिल्क केक, बेसन का सैंपल भरा। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान के दौरान गले सड़े फल, व खराब मिठाइयां नष्ट कराई गई। उधर, इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में खलबली मची रही है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को गुप्ता स्वीट गजरौला के यहां से मावा का सैंपल भरा। विनोद कुमार के यहां से मिल्क केक का सैंपल भरा। एक अन्य स्थान से दूध का सैंपल भरा। हसनपुर रोड गजरौला स्थित मेहर सिंह की दुकान से बेसन का सैंपल भरा।
अभियान के दौरान पांच सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान के दौरान गले सड़े फल और खराब मिठाइयों को नष्ट कराया गया। उधर, इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में खलबली मची रही।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होली पर मिलावट रोकने को अभियान चलाया गया है। बारह मार्च तक अभियान जारी रहेगा। जिलेभर में छापामारी करते हुए सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।