अमरोहा। पिता ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी पंजाब चली गई लेकिन आरोपी पिता ने बेटी को वापस बुलाने के इरादे से थाने में गुमशुदगी दर्ज कर दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत मां से की तो उसने पिता के साथ संबंध बनाने को जायज बताया। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को आरोपी पिता के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई रिपोर्ट सात दिन में तलब की है।
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति ने अपनी ही 20 वर्षीय बेटी पर गलत नियत रखता है। अश्लील हरकतें करता है। साल 2024 की शुरुआत में पिता ने बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करता है। पीड़िता ने मामले की शिकायत मां से की तो उसने पिता के साथ संबंध बनाने को जायज बताया। पिता के लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता पंजाब चली गई।
आरोप है कि पिता ने पीड़िता को वापस बुलाने के इरादे से मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो हकीकत सामने आई। इसके बाद किशोरी ने अपने परिजनों के साथ रहने से इनकार कर दिया और वह नारी निकेतन चली गई। नारी निकेतन से आने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने न्यायालय की शरण ली। मामले को गंभीरता से लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीड़िता के आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई रिपोर्ट सात दिन के भीतर न्यायालय में तलब की है। संवाद