सैदनगली (अमरोहा)। बेटी को लेने उसकी ससुराल पहुंचे पिता गुड्डू सिद्दीकी (53) की हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी गुड्डू सिद्दीकी की बेटी की शादी बिजनौर जनपद के स्योहारा नगर में हुई थी। रविवार सुबह वह बेटी को लेकर लिए उसकी ससुराल स्योहारा गए थे। वह उसकी ससुराल पहुंचे। बताते हैं कि जैसे ही बेटी की ससुराल पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द के साथ सांस लेने में शिकायत शुरू हो गई। रिश्तेदारों ने उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। गुड्डू सिद्दीकी ने अपने परिवार में छह बच्चे छोड़े हैं। उनका सैदनगली में जूता शोरूम है। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है। सीएचसी प्रभारी डॉ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
-